पद - 14
चाँद-सार लए मुख घटना करु लोचन चकित चकोरे।
अमिय धोय आँचर धनि पोछलि दह दिसि भेल उँजोरे ॥
जुग-जुग के बिहि बूढ़ निरस उर कामिनी कोने गढ़लो।
रूप सरूप मोयँ कहइत असंभव लोचन लागि रहली ॥
गुरु नितंब भरे चलए न पारए माझ खानि खोनि निमाई।
भाँगि जाइत मनसिज धरि राखलि त्रिबलि लता अरुझाई ॥
भनइ विद्यापति अद्भुत कौतुक ई सब बचन सरूपे।
रूप नरायन ई रस जानथि सिवसिंघ मिथिला भूपे ॥
व्याख्या : कवि कहते है कि चंद्रमा का सार लेकर राधा के सुंदर मुख की रचना की गई है, जिसे देखकर चकोर की आँख भी चकित हो गई। सुंदरी ने अपने मुखचंद्र को आँचल से पोंछकर जो अमृत-धारा बहाई, वही चाँदनी बनकर दसों दिशाओं में फैल गई। फिर कवि सवाल करता है कि इस सुंदरी के रूप को किस सृष्टि ने बनाया? क्योंकि युगों-युगों के विधाता तो अब बूढ़े और नीरस हो चुके हैं। इसलिए इस रूप का वर्णन असंभव है। कवि के नेत्र उसके सौंदर्य में अटक कर रह गए हैं, उन्हें वहाँ से हटाने का मन ही नहीं होता।
एक बड़ी रोचक कल्पना देखिए। विधाता ने राधा की कमर को इतना पतली बनाया और नितंबों को इतना भारी कि डर है कहीं पतली कमर भारी नितंबों के बोझ से टूट न जाए। इसलिए कामदेव ने उसे त्रिबली रूपी लता में उलझाकर बाँध दिया है। अंत में विद्यापति कहते हैं कि जैसा मैंने देखा, वैसा ही वर्णन किया है। इस अद्भुत कौतुक को मिथिला के रूप-नारायण राजा शिवसिंह जानते हैं।
पद- 24
फिर नायक शिकायत करता है कि तुम्हारा मान करने वाला हृदय पत्थर जैसा हो गया है। तुम किसी को भी ठीक से उत्तर नहीं देती, और तुम्हारे उत्तर की प्रतीक्षा की व्याकुलता में रात बीत जाती है। तुम दूसरों की बात सुनती ही नहीं, बस अपने ही बारे में सोचती हो और मेरे प्रेम-भरे व्याकुल मन को समझती नहीं। इतना कहते हुए भी लज्जा आती है, पर ज्यादा स्पष्ट बोलने से स्वयं को ही हानि होती है। अंत में विद्यापति कहते हैं कि भले तुम न मानो, लखिमा देवी के पति मिथिला के रूप-नारायण राजा शिवसिंह इस रस को जानते हैं।
NOTE : विद्यापति की कविता का सार यह है कि उन्होंने शृंगार को दरबारी बंधन से निकालकर लोक-जीवन से जोड़ा। इन पदों में सौंदर्य-चित्रण (नख-शिख वर्णन), उपमाओं की नवीनता (चंद्रमुख-चकोर, भँवरा-फूल), विरह और मान की भावना और गेयता चारों बातें मिलती हैं। परीक्षा में लिखते समय इन चार बिंदुओं को ज़रूर रखना।
आगे पढ़े >>>>>>>>


Comments
Post a Comment